Fake Video Case: गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में अहमदाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश वसानी और आप पार्टी के नेता आर बी बारिया को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शाह के वीडियो को एडिट करने का आरोप है।
वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो अमित शाह फेक मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम रेंवत रेड्डी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। इसके अलावा तेलंगाना कांग्रेस के 4 और लोगों को सीआरपीसी की धारा 160 और 91 के तहत नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही सभी से अपना मोबाइल और लैपटाॅप भी लाने को कहा है।
दिल्ली पुलिस ने 16 लोगों को जारी किया समन
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 16 लोगों को समन जारी किया है। तेलंगाना कांग्रेस के अलावा यूपी, झारखंड, राजस्थान, एमपी, हरियाणा, दिल्ली के भी कुछ लोगों को नोटिस सर्व कर पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस पाने वाले अधिकतर लोग कांग्रेस-सपा से जुड़े लोकल लीडर्स है। इन लोगों ने मंशा के साथ कैप्शन लिखकर वीडियो रिपोस्ट किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से भी जवाब मांगा है कि सबसे पहले ये नोटिस किसने पोस्ट किया था।
एक्स का जवाब आना बाकी
मामले में ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए सभी पोस्ट हटा ली है, लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस ट्विटर से यह जानना चाहती है कि सबसे पहले ये पोस्ट किसने किया था। जानकारी के अनुसार सीआरपीसी की धारा 160 और 91 के तहत जारी किए गए नोटिस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और अगर जरूरत पड़ती है तो पुलिस कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी करवा सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘अमित शाह का एडिट वीडियो’…तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी समेत कई लोगों से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस!
ये भी पढ़ेंः Sex Scandal में Prajwal Revanna को लगा बड़ा झटका, JDS ने किया निलंबित
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines