हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रेन नंबर 12476 कटरा–हापा एक्सप्रेस में यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई में हत्थे चढ़ा आरोपी

कटरा–हापा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12476) में यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी टीटी को RPF और GRP की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया. आरोपी मनीष कुमार को गोविंदसर रेलवे स्टेशन पर उतारकर हिरासत में लिया गया, मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

रेलवे यात्रियों से अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी टीटी को ट्रेन के भीतर से गिरफ्तार किया है. आरोपी टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था और खुद को अधिकृत टीटी बता रहा था.

सूचना मिलने पर Railway Protection Force (RPF) और Government Railway Police (GRP) की संयुक्त टीम ने ट्रेन में जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान आरोपी की पहचान फर्जी ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) के रूप में हुई. टीम ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर Govindsar Railway Station पर उतार लिया.

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र बीकानंद निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह ट्रेन नंबर 12476 (कटरा–हापा एक्सप्रेस) में सवार था, जो कटरा से हापा की ओर जा रही थी.

विज्ञापन

इस संबंध में GRP पुलिस स्टेशन कठुआ में सीटीसी शेखर कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है और पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola