Amarnath Yatra 2023: एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। लेकिन ठगों ने रजिस्ट्रेशन में भी सेंध लगा दी है। इसका खुलासा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में जिला प्रशासन सांबा ने किया। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के 68 तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी की गई।
सत्यापन के दौरान ठगी का हुआ खुलासा
प्रशासन के अनुसार, मुजफ्फरनगर से 68 तीर्थयात्रियों को लेकर दो बसें ई-केवाईसी सत्यापन और आरएफआईडी कार्ड जारी कराने के लिए गुरुवार को श्री चीची माता मंदिर पहुंचीं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के नेतृत्व में जिला सांबा की ई-केवाईसी टीम ने सत्यापन किया। पाया गया कि अधिकांश तीर्थयात्रियों के यात्रा परमिट में छेड़छाड़ की गई थी। तीर्थयात्रियों और ड्राइवरों से पूछताछ की गई। पता चला कि इन यात्रियों को मुजफ्फरनगर से संचालित होने वाली विकास बस सेवा के एजेंट राहुल भारद्वाज निवासी मुजफ्फरनगर से परमिट मिला था। इसके लिए प्रति व्यक्ति से 7-7 हजार रुपए वसूले गए थे।
डीएम मुजफ्फरनगर को दी जानकारी
डीएम अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोश ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस स्टेशन सांबा में आईपीसी की धारा 420/468 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीएम मुजफ्फरनगर को मामले से अवगत कराया गया है। डीएम मुजफ्फरनगर से राहुल भारद्वाज और अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
सांबा जिला प्रशासन ने की ये अपील
फिलहाल तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने में सहायता की जाएगी, जो नए पंजीकरण के बाद जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन सांबा ने यात्रियों से अपील की है कि वे आरएफआईडी काउंटरों पर उचित ई-केवाईसी सत्यापन के लिए आधार कार्ड के साथ अपने प्रामाणिक यात्रा परमिट रखें और सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान आरएफआईडी कार्ड भी अपने साथ रख रखें।
पंकज शर्मा की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर हिंसा: इंफाल में बीजेपी दफ्तर के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
28 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines