अफसरों को धमकाने वाला फर्जी 'कंसल्टेंट गिरफ्तार, ED की कार्रवाई में हुए कई खुलासे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हैदराबाद जोनल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण बनर्जी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह खुद को बड़े अधिकारियों और नेताओं का करीबी बताकर ईडी के काम में दखल देने की कोशिश कर रहा था.

ed news

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हैदराबाद जोनल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण बनर्जी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह खुद को बड़े अधिकारियों और नेताओं का करीबी बताकर ईडी के काम में दखल देने की कोशिश कर रहा था.

विज्ञापन

दरअसल ईडी अबूधाबी ग्रुप की प्रमुख नोहेरा शेख और उनके साथियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आया है कि नोहेरा शेख ने देशभर के लोगों से 36 फीसदी सालाना रिटर्न का झांसा देकर करीब 5,978 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा की, लेकिन बाद में निवेशकों को उनका पैसा तक नहीं लौटाया.

विज्ञापन

ईडी ने इस मामले में अब तक करीब 428 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं. कोर्ट की अनुमति से इन संपत्तियों की नीलामी कर पीड़ितों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया चल रही है. नोहेरा शेख ने इस नीलामी को रोकने के लिए कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और उन पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया गया.

इसके बाद नोहेरा शेख ने कल्याण बनर्जी की मदद ली. आरोप है कि बनर्जी ने ईडी अफसरों को फोन और मैसेज कर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की और धमकियां भी दीं. जांच में वह एक फर्जी व्यक्ति निकला, जो खुद को अलग-अलग विभागों का सलाहकार बताता था.

विज्ञापन

ईडी की छापेमारी में उसके मोबाइल से नोहेरा शेख और उनके साथियों के साथ की गई आपत्तिजनक चैट भी सामने आई है. पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह नोहेरा शेख के कहने पर काम कर रहा था. कोर्ट ने उसे 23 जनवरी 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ