Fake BTS Scam: सावधान! फर्जी मोबाइल टावर से आपका फोन हो सकता है हैक, ऐसे हो रही है SMS ठगी

भारत में Fake BTS Scam तेजी से फैल रहा है, जिसमें साइबर ठग फर्जी मोबाइल टावर के जरिए लोगों के फोन नेटवर्क को हाईजैक कर SMS ठगी को अंजाम दे रहे हैं. जानिए ये स्कैम क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

Fake BTS Scam

Credit: AI

विज्ञापन

भारत में साइबर ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका सामने आया है, जिसे Fake BTS Scam कहा जा रहा है. इस स्कैम में ठग फर्जी मोबाइल टावर यानी फेक BTS (Base Transceiver Station) का इस्तेमाल कर लोगों के मोबाइल फोन के नेटवर्क को ही अपने कंट्रोल में ले लेते हैं. इसके बाद वो बड़ी संख्या में फर्जी SMS भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. असल में ये स्कैम SMS ब्लास्टर नाम की तकनीक से जुड़ा है. साइबर अपराधी छोटे-छोटे पोर्टेबल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, जो दिखने और काम करने में असली मोबाइल टावर जैसे होते हैं. जब कोई मोबाइल फोन नेटवर्क सिग्नल खोजता है, तो ये फर्जी टावर ज्यादा ताकतवर सिग्नल दिखाकर फोन को अपनी तरफ कनेक्ट कर लेता है.

ये भी पढ़ें: 149 मिलियन ईमेल-पासवर्ड लीक! क्या आपका अकाउंट भी खतरे में है? ऐसे करें चेक 

विज्ञापन

कैसे होती है ठगी?

इस प्रक्रिया में फोन 4G या 5G नेटवर्क से हटकर 2G नेटवर्क पर चला जाता है. 2G नेटवर्क की सुरक्षा कमजोर होती है, इसी का फायदा उठाकर ठग फर्जी SMS भेजते हैं. इन मैसेज में बैंक अकाउंट बंद होने, KYC अपडेट, इनाम जीतने या लिंक पर क्लिक करने जैसी बातें लिखी होती हैं. जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है या अपनी जानकारी भरता है, उसकी पर्सनल डिटेल्स, बैंक जानकारी और OTP ठगों के पास पहुंच जाती है. कई मामलों में यूजर को ये तक पता नहीं चलता कि उसका फोन फर्जी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है.

फेक BTS स्कैम से बचने के उपाय

सावधानी ही इस नए साइबर स्कैम से बचने का सबसे बड़ा उपाय है. इससे बचने के लिए अनजान नंबर से आए SMS में दिए लिंक पर क्लिक न करें. किसी भी मैसेज पर OTP या बैंक जानकारी साझा न करें. मोबाइल नेटवर्क सेटिंग में 2G को बंद रखें. फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें. आपको बता दें कि ये स्कैम सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई दूसरे देशों में भी ऐसे फर्जी मोबाइल टावर के मामले सामने आ चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में ये खतरा और बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ