हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूज चैनलों का नाम लेकर फैलाया जा रहा झूठ, PIB ने किया सच उजागर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फर्जी इन्फोग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों में हुए नुकसान की तुलना की जा रही है। यह इन्फोग्राफिक एक फेमस न्यूज चैनल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, लेकिन PIB ने इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया है।

विज्ञापन
Fact Check

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इन्फोग्राफिक खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों में किसे ज्यादा नुकसान हुआ। इस इन्फोग्राफिक में एक फेमस न्यूज चैनल का लोगो भी दिखाई दे रहा है, जिससे ऐसा लगता है कि यह जानकारी एक भरोसेमंद स्रोत से आई है। लेकिन प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसे पूरी तरह से झूठा बताया है। PIB के फैक्ट चेक में कहा गया है कि इस न्यूज चैनल ने ऐसा कोई इन्फोग्राफिक न तो प्रकाशित किया है और न ही इसका प्रसारण किया है। यह सिर्फ एक फर्जी और भ्रामक जानकारी है, जिसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

PIB ने किया फर्जी जानकारी का खुलासा

PIB ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इन्फोग्राफिक को एक प्रोपेगेंडा अभियान का हिस्सा बताया है। इसमें बताया गया है कि युद्ध में भारत और पाकिस्तान को हुए नुकसान की तुलना की गई है, लेकिन यह आंकड़े और जानकारी गलत हैं। PIB ने यह भी चेतावनी दी है कि लोग ऐसी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच की जांच जरूर करें। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।

ऑपरेशन सिंदूर से पाक को हुआ भारी नुकसान

भारत के लिए ऑपरेशन सिंदूर एक बड़ी सफलता साबित हुआ है। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के 35-40 सैनिक भी ढेर हुए। भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हमले में पाकिस्तान के कुछ फाइटर जेट भी गिराए गए। भारतीय आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मजबूती से जवाब दिया और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन पर नहीं हुआ कोई हमला

एयर मार्शल भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन पर कोई हमला नहीं किया। उन्होंने बताया कि किराना हिल्स पर हमले की जो अफवाहें हैं, वे पूरी तरह से झूठी हैं। भारतीय वायुसेना ने अपने ऑपरेशन में आतंकवादियों के खिलाफ सटीक और असरदार तरीके से बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपने सैन्य अभियान में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से काम किया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें