विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

jaishanakar

नई दिल्ली: मोदी सरकार में विदेश मंत्री रह चुकीं और भाजपा की कद्दावर नेताओं की सूची में शुमार रहीं सुषमा स्वराज की आज पुण्यतिथि है। सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्यतिथि पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्हें हमेशा प्यार से ही याद किया जाता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर दोनों की एक यादगार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। सुषमा जी हमारे खयालों में हैं न जाने कितनी बार न जाने कितने तरीकों से।’ बता दें कि यह तस्वीर तब की है जब जयशंकर विदेश सचिव के पद पर थे।

विज्ञापन

जयशंकर ने 2014 से मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सुषमा स्वराज के अधीन भारत के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। जयशंकर के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें याद किया।

विज्ञापन

भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की आयु में 6 अगस्त, 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ