Srinagar Baramulla Highway: श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर ज़ंगम फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक विस्फोटक पाया गया। विस्फोटक पाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को सड़क पर यातायात रोकना पड़ा। साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और विस्फोटक वस्तु को निष्क्रिय कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, बम के मिलने के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, पट्टन इलाके में ज़ंगम फ्लाईओवर पर एक संदिग्ध वस्तु पाई गई, जिसके IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का पता चला। सीआरपीएफ अधिकारियों की ओर से पुलिस को सूचित करने के तुरंत बाद, सेना की 29 आरआर के साथ उनकी टीमें मौके पर पहुंचीं और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
सैनिकों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
कहा जाता है कि सैनिकों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस हाईवे का उपयोग आम तौर पर दिन के शुरुआती घंटों में सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही के लिए किया जाता है।
भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि बारामूला में श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद पुलिस, 29आरआर और सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद वस्तु का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच करने पर पता चला कि यह एक IED था जिसे बिना किसी नुकसान के ब्लास्ट कर दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
5 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
7 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
8 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
11 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
12 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
13 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
13 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
14 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
14 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines