हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल के कैफे में कुकिंग स्टीमर में विस्फोट, एक शख्स की मौत; 3 की हालत नाजुक

Kerala News in Hindi: केरल के कलूर स्थित एक कैफे में हादसा हुआ है। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 लोग झुलस गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस। Photo-ANI

Kaloor News: केरल के कलूर स्थित एक रेस्टोरेंट में कुकिंग स्टीमर में विस्फोट होने से एक शख्स की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कैफे में गुरुवार को शाम के समय अचानक कुकिंग स्टीमर फट गया। मृतक की पहचान बंगाल के रहने वाले सुमित के तौर पर हुई है। हादसे में अली, लुलु और किरण झुलस गए, जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फायर एवं बचाव सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनको कलूर के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के भूतल पर स्थित आई डेली कैफे में शाम को 4 बजकर 23 मिनट पर सिलेंडर में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें:’15 करोड़ ऑफर किए, 7 विधायकों को किया फोन…’, नतीजों से पहले संजय सिंह ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद पता लगा कि सिलेंडर नहीं, कुकिंग स्टीमर में ब्लास्ट हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अधिक दबाव की वजह से कुकिंग स्टीमर फटा है। हादसे में चार लोग झुलसे थे, जिनको अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सुमित नामक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। सिर पर गहरी चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। हादसे के समय कैफे में कई ग्राहक मौजूद थे, जो ब्लास्ट के बाद सुरक्षित निकल गए। पलारीवट्टोम पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

भागलपुर में गई थी दो लोगों की जान

पिछले साल नवंबर में बिहार के भागलपुर जिले में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जोगसर थानाक्षेत्र स्थित खरमंचक में सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। बिल्डिंग के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर रेस्टोरेंट खोला गया था। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसकी वजह से सिलेंडर फट गया था। हादसे में 63 वर्षीय कृष्ण झुनझुनवाला और 29 वर्षीय उनके बेटे प्रसून झुनझुनवाला की मौत हो गई थी। हादसे के समय काफी लोग टहलने के लिए घर से बाहर निकले हुए थे। लोगों के अनुसार पहले मकान में आग दिखाई दी, इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी थी।

यह भी पढ़ें:Delhi Elections: दिल्ली में अगर BJP को जीत मिली तो राष्ट्रीय राजनीति में होंगे ये 5 बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola