Exit Polls 2026: 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न होने के साथ ही कयासों का बाजार गर्म हो गया है. एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के ताजा एग्जिट पोल ने चुनावी राज्यों की जो तस्वीर पेश की है, वह बेहद चौंकाने वाली है. जहां असम में ‘मामा’ यानी हिमंता बिस्वा सरमा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की राजनीतिक एंट्री ने बड़े-बड़े दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं.
असम: 42% लोगों की पसंद हिमंता
असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए एक बार फिर क्लीन स्वीप करता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 126 में से 88-100 सीटें मिल सकती हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए 42% लोगों ने हिमंता बिस्वा सरमा को अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि कांग्रेस के गौरव गोगोई 32% के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
केरल: पिनाराई विजयन CM पद की पहली पसंद
केरल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. एग्जिट पोल के अनुसार, पिनाराई विजयन की एलडीएफ (LDF) को हार का सामना करना पड़ सकता है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ (UDF) 78-90 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है. हालांकि, व्यक्तिगत लोकप्रियता में विजयन (33%) अभी भी सीएम पद की पहली पसंद बने हुए हैं.
तमिलनाडु: ‘सुपरस्टार’ विजय देंगे सरप्राइज
तमिलनाडु के नतीजों ने सबको सबसे ज्यादा हैरान किया है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को 98-120 सीटें मिलने का अनुमान है. सीएम पद की रेस में विजय 37% लोकप्रियता के साथ एमके स्टालिन (35%) से आगे निकल गए हैं. यहां डीएमके को 92-110 सीटें मिलने की उम्मीद है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है.
पुडुचेरी: रंगास्वामी का जलवा बरकरार
पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. यहां एन. रंगास्वामी 42% लोकप्रियता के साथ मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद हैं और एनडीए को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि इन सभी राज्यों के सटीक और आधिकारिक नतीजे निर्वाचन आयोग द्वारा 4 मई को जारी किए जाएंगे. तब तक ये केवल अनुमान हैं, लेकिन इन आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं.
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
11 mins agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
1 hr ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
2 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
5 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
5 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
6 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
8 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
8 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines