Telangana Election Exit Poll Results 2023: 49 फीसदी एससी वोटरों ने जताया कांग्रेस पर भरोसा

News24-Todays Chanakya एग्जिट पोल के अनुसार अगड़ी जातियों के 36 फीसदी वोट कांग्रेस और 33 फीसदी वोट बीआरएस को पड़े हैं।

exit-poll-results-2023-Telangana-news-24-today-chanakya-sc-vote-congress-bjp-brs

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023

Telangana Election Exit Poll Results 2023: तेलंगाना में गुरुवार को विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान था। जानकारी के अनुसार 5 बजे तक यहां कुल 63.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया। News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार यहां सबसे अधिक 49 फीसदी एससी वोटरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। जबकि बीजेपी को महज 8 फीसदी एससी मतदाताओं ने वोट किए हैं। वहीं, केसीआर की बीआरएस को 35 फीसदी लोगों ने वोट दिए।

विज्ञापन

मुस्लिमों के 43 फीसदी वोट कांग्रेस को

News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार अगड़ी जातियों की बात करें तो कांग्रेस को 36 फीसदी, बीआरएस को 33 फीसदी और बीजेपी को 20 फीसदी लोगों ने वोट किया है। इसके अलावा एसटी वोटरों के 44 फीसदी वोट कांग्रेस को पड़े, एसटी के 36 फीसदी वोट बीआरएस और 9 फीसदी वोट बीजेपी को पड़े हैं। न्यूज 24 के एग्जिट पोल बता रहें हैं कि यहां मुस्लिमों के 43 फीसदी वोट कांग्रेस, बीआरएस को 42 फीसदी और बीजेपी को 3 फीसदी वोट किए हैं। उधर, ओबीसी के 37 फीसदी वोट कांग्रेस, 34 फीसदी बीआरएस और 18 फीसदी वोट बीजेपी को पड़े हैं। बता दें तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ