---विज्ञापन---

देश angle-right

Telangana Election Exit Poll Results 2023: पार्टी और उम्मीदवारों के मुद्दे पर 36 फीसदी वोट

News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार 15 फीसदी लोगों ने विकास, 8 फीसदी लोगों ने स्थानीय मुद्दे और 3 फीसदी लोगों ने अन्य मुद्दों पर वोट किया है।

---विज्ञापन---

Telangana Election Exit Poll Results 2023: तेलंगाना में गुरुवार शाम विधानसभा चुनावों को लेकर अंतिम चरण के मतदान खत्म हो गए। चुनाव बाद आए एग्जिट पोलों में कांग्रेस बड़ा उलट फेर करती नजर आ रही है। News24-TodaysChanakya के डिटेल एग्जिट पोल से पता चलता है कि यहां करीब 36 फीसदी लोगों ने पार्टी और उम्मीदवारों के मुद्दे पर वोट किया है। वहीं, 34 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया।

एग्जिट पोल में कांग्रेस को 71 सीटें 

---विज्ञापन---

News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार 15 फीसदी लोगों ने विकास, 8 फीसदी लोगों ने स्थानीय मुद्दे और 3 फीसदी लोगों ने अन्य मुद्दों पर वोट किया है। बता दें तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को सात सात सीट मिलने के आसार हैं। इसके अलावा यहां केसीआर की बीआरएस पार्टी को 33 सीटें मिल सकती हैं। यहां अन्य पार्टियों के खाते में आठ सीटें जाने का अनुमान है। तेलंगाना में कुल 3.3 करोड़ मतदाता हैं। यहां 2300 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। 30 नवंबर को शाम 5 बजे तक यहां कुल 63.94 फीसदी मतदान हुआ।

First published on: Nov 30, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola