पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इनके गलत होने के दावे कर रहा है तो कई बिल्कुल सटीक बता रहा है। असली नतीजे तो 3 दिसंबर को ही पता चलेंगे जब मतगणना होगी। सभी समाचार चैनल एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं और इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। क्या आपको पता है कि कब कब एग्जिट पोल गलत साबित हुआ है। साफ तौर पर कोई नहीं कह सकता कि एग्जिट पोल कितना सही है। कई बार इसके आसपास नतीजे आ भी जाते हैं और कई बार नहीं भी आते हैं।
1-2004 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल गलत साबित हुआ था। तब इसमें कहा गया था कि एनडीए को 240 सीटें मिलेंगी, जबकि उसे 187 सीटें ही मिलीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 216 सीटें मिली थीं।
2-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के समय भी एग्जिट पोल गलत साबित हुआ था। तब इसमें कहा गया था कि बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी जबकि पार्टी को 325 सीटें मिलीं और भारी जीत हुई। उस समय एबीपी-लोकनीति ने कहा था कि बीजेपी को 170 सीटों सीटें मिलेंगी जबकि सी-वोटर के सर्व में 161 सीटें मिलने की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, CM पद को लेकर कह दी बड़ी बात
3-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भी एग्जिट पोल गलत साबित हो गया था। कहा गया था आरजेडी गठबंधन जीत रहा है जबकि बीजेपी-जेडीयू को जीत मिली।
4- बिहार में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल गलत साबित हो गया था। ज्यादातर एग्जिट पोल नीतीश कुमार के गठबंधन के जीत की बात नहीं बता सके थे।
5-2021 में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ठीक भविष्यवाणी नहीं कर सका था। इंडिया टुडे के एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी 134-160 सीटें और टीएमसी को 130-156 सीटें दिखाई गईं थीं। रिपब्लिक-सीएनएक्स पोल में भी बीजेपी को 138-148 सीटें दी गईं थीं और टीएमसी को 128-138 सीटें मिलने की बात कही गई थी। लेकिन जब चुनाव परिणाम सामने आए तो टीएमसी को बड़ी जीत मिली। वहीं बीजेपी को सिर्फ 77 सीटें ही मिल पाईं।
ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए राजस्थान में किसकी बन रही है सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, जानें कहां-कहां रुकेगी
6 mins agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
34 mins agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
1 hr ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
2 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
5 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
6 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
7 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
8 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
8 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines