Nepal PM India Visit: भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गुरुवार को दिल्ली में स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच काफी गर्मजोशी दिखी। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की बैठक हुई। इस दौरान अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा क्षेत्र और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर मंथन किया गया।
पीएम मोदी और उनके समकक्ष प्रचंड ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया। रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का भी अनावरण किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम प्रचंड ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान, 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी पार्टी
मैंने नेपाल को दिया था हिट फॉर्मूला
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है, 9 साल पहले, 2014 में, कार्यभार संभालने के तीन महीने के भीतर मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए एक ‘हिट’ फार्मूला दिया था- हाई& ways, आई-ways, और ट्रांस-ways। मैंने कहा था कि भारत और नेपाल के बीच ऐसे संपर्क स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर्स, हमारे बीच barriers न बने
10 साल में 10 हजार मेगावाट बिजली करेंगे आयात
पीएम ने कहा कि नेपाल के लोगो के लिए, नए रेल रूट्स के साथ साथ, भारत के इनलैंड वॉटरवेस की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। आज मैंने और प्रधान मंत्री प्रचण्ड जी ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है। आज भारत और नेपाल के बीच ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’ संपन्न हुआ है। इसमें हमने आने वाले 10 वर्षों में नेपाल से 10 हज़ार मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है।
रामायण सर्किट परियोजना में आएगी तेजी
पीएम माेदी ने कहा कि भारत और नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने और मजबूत हैं। इस सुन्दर कड़ी को और मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री प्रचण्ड जी और मैंने निश्चय किया है कि रामायण सर्किट से संबंधित परियोजनाओं में तेजी लायी जानी चाहिए। हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे। …और इसी भावना से हम सभी मुद्दों को, चाहे Boundary का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
29 mins ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
57 mins agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 hr ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
2 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
5 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
13 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
15 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines