Ex Tmc Leader Riyazul Haque Gifted AK-47 Wife: अमर देव पासवान, कोलकाता; शादी की सालगिरह जीवन के खूबसूरत लम्हों में से एक होती है। इस मौके पर पति-पत्नी एक दूसरे को खास गिफ्ट देते नजर आते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में एक पूर्व TMC नेता ने पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि लोगों में दहशत फैल गई।
रियाजुल हक ने दिया खतरनाक गिफ्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नेता के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें बीरभूम जिले के बगटुई इलाके के पूर्व तृणमूल नेता रियाजुल हक की पत्नी सबीना यास्मीन AK- 47 हथियार हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। शादी की पहली सालगिरह के मौके पर फूलों का गुलदस्ता या सोने-चांदी के आभूषण देने के बजाय नेता ने खतरनाक AK – 47 हथियार तोहफे में भेंट कर चौंका दिया।
Ex Tmc Leader Riyazul Haque Gifted AK-47 to Wife
भाजपा नेताओं ने किया ट्रोल
नेता ने इसके फोटो और वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किये थे, जैसे ही उनके उस फोटो पर भाजपा नेताओं की नजर गई, तो उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि रियाजुल ने अपने फेसबुक अकाउंट से उस फोटो को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ये तेजी से वायरल हो गया।
सीपीएम और कांग्रेस ने की जांच की मांग
बता दें कि पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां तृणमूल के नेता और मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों मे केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ नेता अपनी हरकतों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। रियाजुल हक ने पत्नी को AK – 47 गिफ्ट कर नई बहस छेड़ दी है। इस मामले में सीपीएम और कांग्रेस ने जांच की मांग की है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines