Ex Agniveers Reservation In CISF-BSF : केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया। सीआईएसएफ, बीएसएफ और एसएसबी में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही उन्हें फिजिकल टेस्ट और आयु में भी छूट मिलेगी। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, सीआईएसएफ पूर्व अग्निवीरों को फोर्स में शामिल करने के लिए तैयार है। इसे लेकर CISF के महानिदेशक ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही उन्हें आयु और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Agniveer First batch: सैनिकों का पहला बैच नौसेना में शामिल, इतनी महिलाओं ने लिया हिस्सा
जानें गृह मंत्रालय ने क्या कहा?
गृह मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य अर्धसैनिक बल को मजबूत करना है। बीएसएफ के महानिदेशक ने नई नीति के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व अग्निवीरों के अनुभव और प्रशिक्षण से बल में लाए गए महत्व पर प्रकाश डाला।
BSF का आया बयान
इसे लेकर BSF के प्रवक्ता का कहना है कि चार साल की कठिन परिश्रम के बाद अग्निवीर तैयार होते हैं। ऐसे में बीएएफ को ट्रेंड जवान मिल रहे हैं। सिर्फ थोड़ी से ट्रेनिंग के बाद इन्हें मोर्चे पर तैनात किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ में 10 फीसदी रिजर्वेशन और उम्र में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें : अग्निवीरों के लिए केंद्र ने की आरक्षण की घोषणा, चार साल की नौकरी के बाद सेना में भर्ती तय!
SSB ने भी की बड़ी घोषणा
एसएसबी के डीजी दलजीत सिंह ने कहा कि SSB ने कांस्टेबल के 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए हैं। पहले बैच को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, उनका किसी भी तरह फिजिकल टेस्ट नहीं होगा।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines