EPFO 3.0: ATM और UPI से भी निकाल सकेंगे PF, मई या जून कब मिलेगी ये सुविधा?

अब आपको PF अकाउंट से पैसा निकालने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से EPF विड्रॉल को आसान बनाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही EPFO सब्सक्राइबर्स अपने PF का पैसा सीधे UPI और ATM से निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं कि ये सुविधा आपको कब मिलेगी।

EPFO Update

EPFO Update

इन्हें मिलेगी सुविधा

मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरकार पेंशन कवरेज बढ़ाने के लिए कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जैसे कि अटल पेंशन योजना, पीएम जीवन बीमा योजना और श्रमिक जन धन योजना को एकीकृत करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहा है। ESIC के तहत लाभार्थी जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार के लिए चैरिटी द्वारा संचालित निजी अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा। इससे जुड़ी सारी जानकारी EPFO की अधिकारिक वेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इन जरूरतों के लिए भी निकाल सकेंगे PF

ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए पीएफ PF निकालने के लिए कारणों में भी विस्तार कर रहा है। चिकित्सा आपात स्थितियों के अलावा, कर्मचारी अब आवास, शिक्षा और विवाह के लिए PF के पैसे निकाल सकेंगे। जानकारी के अनुसार, ईपीएफओ ने 120 से ज्यादा डेटाबेस को इंटीग्रेट कर अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार किया है। इन कोशिशों ने क्लेम प्रोसेस समय को केवल 3 दिन तक कम कर दिया है, अब 95 प्रतिशत क्लेम ऑटोमेटिक प्रोसेस हो रहे हैं। सिस्टम को ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए आगे के अपग्रेड पर काम किया जा रहा है।

कैसे काम करेगा?

EPFO ATM कार्ड बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। पैसे निकालने के लिए आपको पहले अपना UAN लिंक करना होगा। इसके बाद OTP वेरीफाई करना होगा और फिर कैश निकालना होगा। बता दें कि इस फैसिलिटी के जरिए आप एम्प्लॉयर की मंजूरी का इंतजार किए बिना अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ