कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में ऑनलाइन क्लेम करते समय चेक लीफ या सत्यापित बैंक पासबुक की तस्वीर अपलोड करनी होती थी, जिसे अब EPFOने हटाने का ऐलान किया है। इसके अलावा, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ बैंक खाते के विवरण को जोड़ने के लिए नियोक्ता की मंजूरी (Employer) के हस्तक्षेप को भी हटा दिया गया है। इसका ऐलान केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। उन्होंने कहा कि इससे क्लेम निपटान की प्रक्रिया में काफी सुधार आएगा, जिससे दावा खारिज होने से जुड़ी शिकायतों में भी कमी आएगी। जानिए नए नियमों के मुताबिक अब ईपीएफओ कैसे काम करेगा?
बैंक खाते की फोटो नहीं देनी होगी
EPFO के नए बदलाव के बाद बैंक खाते की फोटो नहीं देनी होगी, क्योंकि बैंक खाताधारक का नाम यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ बैंक खाते को जोड़ते वक्त ही सारे डॉक्यूमेंट्स ले लिए जाते हैं। इसको देखते हुए अब दूसरे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: EPFO से आई बड़ी खबर, पीएफ निकासी के लिए ऑटो सेटलमेंट की सीमा में जबरदस्त बढ़ोतरी
नियोक्ता की मंजूरी जरूरी नहीं
इसके अलावा, यूएएन के साथ बैंक खाते के विवरण को जोड़ने के लिए नियोक्ता की मंजूरी को हटा दिया गया है। ईपीएफओ ने कहा कि वर्तमान में हर सदस्य को अपने बैंक खाते को UAN के साथ जोड़ना जरूरी है, ताकि उनकी भविष्य निधि (PF) से पैसे बिना किसी रुकावट के निकाल सकेंगे। इसका फैसला करने के पीछे पुराने पेंडिंग अप्रूवल हैं। मंत्रालय ने कहा, वर्तमान में हर महीने करोड़ों सदस्यों ने अपने बैंक खातों को यूएएन में जोड़ दिया है, जबकि 14.95 लाख अप्रूवल पेंडिंग पड़े हैं।
EPFO के इस बदलाव से इन कामों में होने वाली देरी कम होगी। इसके अलावा, अभी ATM से पीएफ के पैसे निकलने पर भी काम किया जा रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि जून 2025 तक इसकी शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें: EPFO ने नियमों में किया बदलाव, कम समय तक नौकरी करने वालों को भी मिलेगा लाभ
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
35 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines