EPFO: कई बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पोर्टल पर स्लो सर्विस के कारण किसी खाते से जुड़ा कोई भी काम होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए EPFO ने कुछ बदलाव किए हैं, जिनसे अब PF के पैसे निकालने से लेकर अपने बैलेंस एक झटके में देख सकेंगे। 2025 में जो नए सुधार किए गए हैं, उनमें प्रोफाइल को अपडेट करना, पीएफ खाता ट्रांसफर करना और पेंशन पेमेंट सिस्टम को आसान बनाया गया है। साथ ही SMS और मिस्ड कॉल के जरिए आप अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं।
कई रिफॉर्म्स का ऐलान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के 7 करोड़ से ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के एम्प्लाइज को राहत दी है। उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई बड़े सुधार करने का ऐलान किया गया है। इसका मकसद डिजिटल सर्विस को आसान बनाने के साथ-साथ ट्रांसपेरेंसी बढ़ाना और प्रोसेस को अधिक तेज बनाना है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों के बारे में बताएंगे।
1- बैलेंस चेक करने का आसान तरीका
SMS सेवा: जिन लोगों का UAN एक्टिव है और आधार, पैन और बैंक डिटेल से जुड़ा हुआ है, तो वह आसानी से बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से 7738299899 पर इस पर मैसेज भेजना होगा। यह सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और बंगाली सहित 10 भाषाओं में दी जा रही है। इसमें अपनी पसंदीदा भाषा के लिए एक कोड देना होगा, जैसे हिंदी के लिए HIN या तमिल के लिए TAM लिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ISRO का EOS-09 मिशन कैसे रह गया अधूरा? लॉन्च के बाद 9वें मिनट में सैटेलाइट में आया फॉल्ट
2- मिस्ड कॉल सर्विस
मिस्ड कॉल सर्विस के लिए UAN एक्टिव होना चाहिए और साथ में केवाईसी भी अपडेट होनी चाहिए। फिर अपने रजिस्टर्ड नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। दो रिंग के बाद कॉल खुद ही डिस्कनेक्ट हो जाएगी और आप आपका पीएफ बैलेंस एक एसएमएस के रूप में आपको मिल जाएगा।
3- प्रोफाइल अपडेट करना
प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। आधार से जुड़े अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) वाले सदस्य अपना नाम, जन्म तिथि और राष्ट्रीयता जैसी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। इससे प्रशासन का भी बोझ काफी हद तक कम होगा। इसके पहले तक अपडेट के लिए एम्प्लॉयर की मंजूरी की जरूरत होती थी।
4- खाता ट्रांसफर करने की प्रक्रिया
अभी खाता ट्रांसफर करने के लिए भी आप EPFO की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 15 जनवरी, 2025 से ज्यादातर मामलों में एम्प्लॉयर की मंजूरी नहीं लेनी होगी, जिससे पीएफ के पैसे को नए खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस बदलाव के लिए बहुत समय से यूजर्स मांग कर रहे थे। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की चुनौतियां भी कम हुई हैं।
5- पेंशन पेमेंट सिस्टम
केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) की शुरुआत एक और बड़ा सुधार है। CPPS नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक खातों में सीधे पेंशन भुगतान को आसान बनाती है। इसके पहले, पेंशन पेमेंट के लिए क्षेत्रीय दफ्तरों के बीच पेंशन पेमेंट आदेशों (PPO) के ट्रांसफर की जरूरत होती थी, जिससे काम में अक्सर देरी होती थी। नए सिस्टम से इस देरी को खत्म किया गया है, जिससे वक्त पर पेमेंट हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, हिल जाएगी युनुस की सरकार! RMG समेत कई सामानों के आयात पर रोक
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
20 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines