EPFO के बदले नियम! खत्म होंगे ऑफिस के चक्कर, खुद से करें यह बदलाव

EPFO Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेवा अपडेट की गई है। इससे प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। इससे EPFO मेंबर ऑनलाइन प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। साथ ही पीएफ अकाउंट ट्रांसफर भी खुद ही कर सकते हैं।

EPFO Rule

EPFO Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े खाताधारकों के लिए राहत की खबर है। अब नौकरी बदलने के बाद अपना ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। खाताधारक खुद ही कंपनी के हस्तक्षेप के बिना ईपीएफ अकांउट को ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ में डिटेल में भी किसी तरह की गलतियां हैं तो उनमें भी खुद ही सुधार किया जा सकता है। वहीं, ईपीएफ पेंशन सुधारों के तहत न्यूनतम पेंशन की राशि में इजाफे को लेकर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रांसफर करें अपना खाता

ईपीएफओ के इस्तेमाल की प्रक्रिया को लगातार आसान बनाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसको लेकर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि ईपीएफ खाते को अब कंपनी के बिना हस्तक्षेप के ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए उनको खुद ही क्लेम करना होगा, लेकिन इसके लिए UAN आधार से लिंक होना जरूरी है।

विज्ञापन

पर्सनल डिटेल अपडेट

EPFO ने पीएफ होल्डर्स को पर्सनल डिटेल अपडेट करने की सुविधा भी दे दी है। अकाउंट खोलते समय डेट ऑफ बर्थ, नाम या कोई भी डिटेल गलत भर जाती है तो उसमें सुधार के लिए एप्लीकेशन देनी होती थी। जिसमें काफी समय लगता था, लेकिन इस नए बदलाव के बाद खाताधारक खुद ही गलतियों को सुधार सकते हैं। इसके लिए उसके लिए आप ऑनलाइन ही बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


देश भर में अपने सभी रीजनल ऑफिसों में केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) शुरू की गई है। इसमें 68 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। जिसमें कोई भी लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकता है। इसके अलावा, पीएफ का पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड की तरह ही एक कार्ड लाने की तैयारी है। जिसके आने से एटीएम मशीन से पीएफ के पैसे निकाल सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ