---विज्ञापन---

फरवरी में EPFO मेंबर बने 16.10 लाख कर्मचारी; 2.08 लाख महिलाओं के साथ 7.39 लाख नए सदस्य

देश के श्रम मंत्रालय ने EPFO मेंबर्स के लेकर आंकड़े जारी किए हैं। एक रिपोर्ट जारी करके बताया गया है कि फरवरी महीने में EPFO को कितने नए मेंबर्स मिले और किस कैटेगरी के, किस स्टेट से ज्यादा मिले?

---विज्ञापन---

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में फरवरी 2025 के महीने में 16.10 लाख नेट मेंबर्स जुड़े, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 3.99 प्रतिशत की वृद्धि है। सोमवार को श्रम मंत्रालय की ओर से रिपोर्ट जारी करते हुए बयान में कहा गया कि EPFO ने फरवरी 2025 में लगभग 7.39 लाख नए ग्राहक बनाए। इस वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, जागरुकता अभियानों और EPFO की कैंपेनिंग को दिया जा सकता है।

EPFO ने फरवरी 2025 के आंकड़े सरकार तक पहुंचाए, जिसमें 16.10 लाख सदस्यों बढ़ने का खुलासा हुआ। वर्ष-दर-वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि फरवरी 2024 की तुलना में नेट मेंबरशिप में 3.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं फरवरी महीने में EPFO में शामिल होने वाले अधिकांश कर्मचारी नौजवान हैं, जो पहली बार नौकरी की तलाश में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ऑफर कर रहे ये बैंक, 8.10% तक मिल रहा ब्याज

महिलाओं की संख्या हर साल बढ़ रही

रिपोर्ट में कहा गया है कि 18-25 आयु वर्ग के 4.27 लाख नए मेंबर बने हैं, जो फरवरी महीने में EPFO में जोड़े गए कुल नए ग्राहकों का 57.71 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं 18-25 आयु वर्ग के नेट मेबर्स 6.78 लाख हैं, जो पिछले वर्ष फरवरी 2024 की तुलना में 3.01 प्रतिशत ज्यादा हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 13.18 लाख सदस्य EPFO से बाहर हो गए थे, लेकिन फरवरी 2025 में फिर से शामिल हो गए। यह आंकड़ा फरवरी 2024 की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष 11.85 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

---विज्ञापन---

इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और EPFO के फिर से मेंबर्स बन गए। फरवरी 2025 में 2.08 लाख नई महिला मेंबर बनीं। महिलाओं की मेंबरशिप में फरवरी 2024 की तुलना में साल-दर-साल 1.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिलाओं की नेट मेंबरशिप फरवरी महीने में करीब 3.37 लाख रही है, जो फरवरी 2024 की तुलना में साल-दर-साल 9.23 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह बढ़ोतरी एक बड़े बदलाव का संकेत है।

यह भी पढ़ें:SBI ही नहीं, इन सरकारी बैंकों ने भी सस्ता कर दिया लोन, जानें क्या हैं लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

---विज्ञापन---

अप्रैल 2018 से जारी किए जा रहे आंकड़े

राज्यवार आंकड़े देखें तो 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने EPFO के मेंबर बढ़ाने में 59.75 प्रतिशत का योगदान दिया हैं। फरवरी महीने में इन पांचों राज्यों से 9.62 लाख लोग EPFO से जुड़े। इस सूची में महाराष्ट्र 20.90 प्रतिशत योगदान के साथ सबसे आगे है। इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के नाम हैं। बता दें कि उपरोक्त आंकड़े हर महीने रिकॉर्ड अपडेशन से जुटाए गए हैं। डेटा कलेक्शन एक रेगुलर प्रोसेस है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना रेगुलर प्रोसेस है। अप्रैल 2018 माह से EPFO इस तरह के आंकड़े जारी कर रहा है।

First published on: Apr 22, 2025 01:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola