देशभर में करोड़ों सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारी EPFO से जुड़े हैं। PF में जमा पैसे निकालने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना होता है। वर्तमान में सरकार EPFO की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव कर रही है, जिससे क्लेम के पैसे मिनटों में आपके खाते में आ सकें। जिन कर्मचारियों का खाता EPFO में है, उनको KYC कराना जरूरी है। केवाईसी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, इसको घर बैठे ही कुछ स्टेप्स में पूरा किया जा सकता है। यहां स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझिए।
KYC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड देना होगा।
आपका पैन कार्ड
बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट की कॉपी
मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक किया हो)
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
कैसे करें ऑनलाइन KYC
KYC के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पर UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। इसके बाद ‘Manage’ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें, यहां पर KYC का ऑप्शन खुलकर सामने आ जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आधार, पैन, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी। इनमें से जरूरी जानकारी भर दें और सेव के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। आखिर में आपका डाटा वेरिफाई किया जाएगा, जिसके कुछ दिनों बाद KYC स्टेटस अप्रूव्ड हो जाएगा।
कैसे चेक करें स्टेटस?
KYC स्टेटस अप्रूव हुई या नहीं, इसको देखने के लिए आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे। जिसके लिए सबसे पहले EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें और मेनेज टैब में KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको सामने सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी, जिसमें उसका स्टेटस भी दिख जाएगा। अगर अप्रूव हो चुका है, तो अप्रूव्ड और अगर पैंडिंग है, तो पैंडिंग लिखा दिख जाएगा।
KYC के फायदे क्या?
अगर आप सोच रहे हैं कि KYC न कराने से खाता बंद तो नहीं हो जाएगा, फिर इसको क्यों करना है? तो इसका सिंपल सा जवाब है कि KYC कराने के कई फायदे हैं, जैसे- पैसा जल्दी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लेम भी बिना रुकावट के किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर EPFO को कोई अपडेट करता है, तो इसकी सुविधा भी आपको तुरंत मिलती है।
ये भी पढ़ें: पहले बीमारी को कैसे पहचान जाते थे डॉक्टर? आज टेस्ट भी हो जाते हैं फेल
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
6 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
10 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines