How To Check Your EPF Balance: लोग पैसे कमाने के लिए नौकरी करते हैं, जिसमें से कुछ पैसा अपने भविष्य के लिए भी बचाकर रखते हैं। इसके लिए सभी लोगों का अलग-अलग तरीका हो सकता है। जिसमें से ज्यादातर नौकरीपेशा लोग PF में पैसे जमा करते हैं। इस खाते में हर महीने आपकी सैलरी से पैसे कट जाते हैं। कई लोगों को इस बात की जानने की बार बार इच्छा होती है कि उनके खाते में कितने पैसे जमा हुए? इसके लिए साइट पर जाकर अकाउंट खोलने का ऑप्शन तो मोस्टली लोगों को पता होता है, लेकिन इसके अलावा आज हम आपको दूसरे आसान तरीके भी बताएंगे।
पोर्टल पर कैसे चेक करें बैलेंस
PF का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहला ऑप्शन EPFO पोर्टल है। ईपीएफओ पोर्टल पर खोलने पर ‘सेवाएं’ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद ‘कर्मचारियों के लिए’ ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर ‘सदस्य पासबुक’ पर क्लिक करें। इसमें UAN, पासवर्ड, कैप्चा डालकर ‘साइन इन’ कर लें। इसके बाद आपके सामने ईपीएफ बैलेंस की पूरी जानकारी खुसकर सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘बेडरूम’ में ये खतरनाक वायरस फैलने का खतरा ज्यादा! पढ़ें मेडिकल रिसर्च का चौंकाने वाला खुलासा
एक मिस्ड कॉल काफी
मिस्ड कॉल के जरिए भी ईपीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। ये कॉल अपने आप ही कट जाएगी। जिसके कुछ देर बाद ही खाते की जानकारी SMS पर मिल जाएगी।
SMS के जरिए करें चेक
मेसेज के जरिए भी ईपीएफ बैलेंस को चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजें। यह तभी होगा जब यूजर का UAN एक्टिव हो या आपका पैन, आधार और बैंक अकाउंट नंबर से लिंक हो। इसमें आप अपनी भाषा भी चुन सकते हैं।
उमंग ऐप से कैसे चेक करें बैलेंस
यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस या (उमंग ऐप) से ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करें। EPFO का ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद कर्मचारी केंद्रित सेवा पर जाएं और पासबुक देखें पर क्लिक करें। इसके बाद OTP फोन पर आएगा, उसको भरने के बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें। यहां पर ईपीएफ बैलेंस की जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़ें: सावधान! फर्जी पासपोर्ट बनवाने पर हो सकती है 7 साल की जेल, क्या कहता है नया कानून?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines