हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.5 की भारत में एंट्री, अमेरिका-ब्रिटेन में मचा रहा तबाही

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश में कोरोना का एक और वैरिएंट ने एंट्री मार दी है। अमेरिका और ब्रिटेन में इस नए वैरिएंट XBB.1.5 ने तबाही मचा रखा है। अब ये भारत भी पहुंच गया है। गुजरात में इसका पहला केस मिला है। यह दूसरे वैरिएंट की तुलना में बेहद खतरनाक है।

अमेरिका में इस समय के 40 फीसदी से अधिक कोरोना के मामलों के लिए इसी सब-वैरिएंट को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में इस वैरिएंट के कारण संक्रमण की मामले दो दुना तक बढ़े हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ओमिक्रॉन के अब तक के सभी सब-वैरिएंट्स की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है। एक्सपर्ट ने कहा XBB.1.5 सब वैरिएंट अमेरिका में ही पैदा हुआ है। जो सिंगापुर में मिले XBB वैरिएंट से 96% तेजी से फैलता है।

34 देशों में फैल चुका है

XBB.1.5 वैरिएंट भारत के अलावा दुनिया के 34 अन्य देशों में फैल चुका है। अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों की नींद उड़ा दी है। यहां एक बार फिर कोरोना अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अमेरिका में इसके 40 फीसदी केस हैं।

‘सुपर वैरिएंटएं ‘

दुनिया के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट्स में से एक एरिक फेगल डिंग ने XBB.1.5 को एक ‘सुपर वैरिएंटएं ‘ की संज्ञा दी है। XBB.1.5 वैरिएंट पूरी तरह से ओमिक्रॉन का एक रूप नहीं है। बल्कि इस में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण है। XBB.1.5 कोरोना का ‘सुपर वैरिएंट’ है। BQ.1 जितने लोगों को 26 दिन में संक्रमित कर रहा था XBB.1.5 उतने लोगों को 17 दिन के भीतर संक्रमित कर रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें