पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कराए जा रहे चुनाव को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा निशाना साधा है. इसे पाकिस्तान की साजिश बताते हुए कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये सिर्फ हो रही हिंसा को छिपाने की कोशिश है. साथ ही पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न अंग बताया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमें पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में तथाकथित एसेंबली इलेक्शन के बारे में रिपोर्ट मिली हैं. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें वे इलाके भी शामिल हैं जो अभी पाकिस्तान के गैर-कानूनी और जबरदस्ती कब्जे में हैं, भारत का अभिन्न अंग हैं.’
साथ ही उन्होंने कहा,’यह दिखावटी चुनावी प्रक्रिया असल में पाकिस्तान की एक कोशिश है ताकि वह अपने गैर-कानूनी कब्जे को छिपा सके और इस इलाके में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन पर पर्दा डाल सके. पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में चल रहा बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, वहां हो रहे आर्थिक शोषण, लोगों को बुनियादी अधिकार न देने और प्रशासनिक दमन का सीधा नतीजा है.’
PoK में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत
पाक अधिकृत कश्मीर में मंगलवार को रावलकोट में ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ द्वारा आयोजित मार्च के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. आयोजकों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
44 mins agoअंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
1 hr agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
1 hr agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
9 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
9 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
12 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines