Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर अपमानजनक पोस्ट डालने वाले 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को पांच साल की सजा सुनाई है। सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने छात्र को पांच साल के साधारण कारावास के साथ-साथ जुर्माने की सजा सुनाई। बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था।
अभी पढ़ें – कल एससीओ काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट की 21वीं बैठक में भाग लेंगे विदेश मंत्री
सजा पाने वाले छात्र का नाम फैज राशिद है। राशिद ने कथित तौर पर सिर्फ आतंकी हमले पर भड़काऊ पोस्ट करने के लिए एक फेसबुक अकाउंट बनाया था। सीसीबी ने राशिद को उसके घर के पास एक बेकरी से गिरफ्तार किया।
फेसबुक पोस्ट के बाद उसके खिलाफ बनासवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राशिद शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार शाखा में अपना तीसरा सेमेस्टर कर रहा है। 17 फरवरी, 2019 को अपनी गिरफ्तारी के बाद से राशिद न्यायिक हिरासत में था और परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद था।
अभी पढ़ें – मोरबी ब्रिज हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख, कहा- हम भारत के साथ खड़े हैं
बता दें कि फेसबुक पोस्ट पर छात्र के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके पोस्ट की आलोचना करते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग किया था। गिरफ्तारी के डर से छात्र ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद बरामद छात्र के मोबाइल फोन को एफएसएल भेजा गया था। चार्जशीट के साथ भी यही रिपोर्ट पेश की गई थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
49 mins agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
8 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
10 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
11 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
13 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
13 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
15 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines