Encroachment Drive: जम्मू-कश्मीर में अवैध कब्जों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान (Encroachment Drive) जारी है। इसी मसले पर सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी लीडर उमर अब्दुला और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उमर अब्दुला ने जहां बुलडोजर के इस्तेमाल को अंतिम उपाय कहा, वहीं महबूबता मुफ्ती ने कश्मीर में अफगानिस्तान जैसे हालात होने का आरोप लगाया। महबूबा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों पर कहर ढा रही है।
बुलडोजर का प्रयोग अंतिम उपाय होना चाहिए: उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान में बुलडोजर के इस्तेमाल पर कहा, ‘बुलडोजर का प्रयोग अंतिम उपाय के तौर पर करना चाहिए। पहला एक्शन नहीं।’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘मुख्य सचिव किस आधार पर बुलडोजर भेज रहे हैं जब सरकार ने अदालत में स्वीकार किया है कि ध्वस्त की जाने वाली संपत्तियों की सभी सूचियां फर्जी हैं।’
उन्होंने कहा कि हम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन बेदखली का एक तरीका है। जिससे बेदखली की जानी चाहिए। हम मांग करते हैं कि गिराई जाने वाली संपत्तियों की सूची सार्वजनिक की जाए ताकि लोग अपना दावा पेश कर सकें।
भाजपा ने लिया इजरायल से सबक: महबूबा
वहीं, पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘अगर आज आप कश्मीर जाएंगे तो आपको वह अफगानिस्तान जैसा लगेगा क्योंकि यहां इतने बुलडोज़र हैं… अतिक्रमण के नाम पर लोगों को अपनी ज़मीन से निकाला जा रहा है। भाजपा ने शायद इजरायल से सबक लिया है। जैसा वह फिलिस्तीन के साथ करता है वैसा भाजपा कर रही है।’
महबूबता ने कहा कि बदमाशों, चोरों को 45,000 हेक्टेयर जमीन दी जा रही है। जबकि कश्मीर के लोगों को अतिक्रमण विरोधी अभियान के बहाने उनकी जमीन से खदेड़ा जा रहा है।
जम्मू संभाग में 27 हजार हेक्टेअर भूमि हुई मुक्त
जम्मू रीजन में 27 हजार हेक्टेअर से अधिक जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। सबसे ज्यादा 13,793 हेक्टेअर भूमि राजौरी में अवैध कब्जे में थी। वहीं 61 सौ हेक्टेअर भूमि पुंछ में मुक्त कराई गई है। प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा साफ कर चुके हैं कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। सरकारी भूमि पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा था। अब सरकार जब भूमि वापस ले रही है तो रसूखदार लोग लोगों को भड़काकर प्रदर्शन करा रहे हैं। रसूखदार बख्शे नहीं जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: महबूबा मुफ्ती ने कहा- राहुल गांधी में दिखती है उम्मीद की किरण
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines