जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान बलिदान

army personnel killed, kulgam encounter, kulgam news, army personnel killed in kulgam, jammu kashmir encounter

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान बलिदान हो गए। खुफिया इनपुट के बाद सेना के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

खुफिया इनपुट के बाद शुक्रवार को सेना ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में बताया कि कुलगाम में हलान की ऊंचाई पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से 04 अगस्त यानी शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों जवानों ने दम तोड़ दिया। चिनार कोर ने कहा कि आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इसके बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

फिलहाल, कितने आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ