हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Baramulla Encounter: बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, AK47 समेत गोला-बारूद बरामद

विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से 01 एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, जो आतंकवादी संगठन लश्कर से संबंधित हैं। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नज़र और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे।

और पढ़िए – SCO: किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का 12 साल बाद भारत दौरा, आज बिलावल भुट्टो पहुंचेंगे गोवा

पिछले 24 घंटे में मारे गए चार आतंकी

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी दी जाएगी।” ऑपरेशन की निगरानी कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी ने कहा पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्रीरी में रात में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
और पढ़िए – SCO Meeting: रूस के विदेश मंत्री लावरोव गोवा पहुंचे, जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

उन्होंने कहा कि “जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई। बता दें कि इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola