---विज्ञापन---

देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना ने ढेर किए 2 आतंकी, सुबह 4 आतंकियों को घेरा था

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना और आंतकियों के बीच गोलीबारी जारी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सेना का कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने आज कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना ने सिंहपोरा और चटरू इलाके में 4 आतंकियों को सुबह घेरा था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर 6 आतंकियों को ढेर किया था।

---विज्ञापन---

पुलिस ने जब्त की आतंकी हैंडलर्स की संपत्तियां

जानकारी के अनुसार सेना ने किश्तवाड़ के सिंहपोरा, चटरू इलाके में इन आतंकियों को घेरा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 मई को पाकिस्तान स्थित 4 आतंकी हैंडलर्स की संपत्तियां जब्त की थी। यह कार्रवाई उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर और दक्षिण कश्मीर के पुलवमा जिले के अवंतीपोरा में की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोपोर इलाके में तीन और अवंतीपोरा में एक संपत्ति को जब्त किया गया है। सोपोर में अर्शिद अहमद टेली, फिरदौस अहमद डार और नजीर अहमद डार नामक आतंकियों की संपत्ति जब्त की गई है।

ये भी पढ़ेंः Jyoti Malhotra Youtuber: 5 दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगी ज्योति, पुलिस की पूछताछ में हुए ये बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

सेना का ऑपरेशन सिंदूर जारी

बता दें कि इससे पहले सेना ने केलार, शोपियां और त्राल में चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था। कश्मीर के आईजीपी ने कहा कि कश्मीर घाटी में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देजनर यहां तैनात सभी सुरक्षा बलों एक मीटिंग की। इसके आधार पर हमने यह कार्रवाई की जिसमें 6 आतंकी ढेर किए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों के जरिए तबाह कर दिया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मार गिराए थे। इस दौरान सेना ने जैश और लश्कर के मुख्याल को तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में कंधार हाईजैक कांड और पुलवामा हमले के आतंकी भी मारे गए थे।

ये भी पढ़ेंः भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित किया, 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

First published on: May 22, 2025 08:12 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola