Chennai Dubai Flight Latest Update: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक फ्लाइट टेकऑफ करने वाली ही थी कि अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। करीब 10 मिनट तक धुंआ निकलता रहा। यह देखकर फ्लाइट में बोर्डिंग कर रहे पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स और एयरपोर्ट स्टाफ के भी हाथ पैर फूल गए। इस फ्लाइट में करीब 300 लोग सवार होने थे और ज्यादातर पैसेंजर फ्लाइट में बोर्ड कर चुके थे।
टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराब का पता लग गया, वरना विमान हादसा हो सकता था। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड भेजी, जिसने इंजन में लगी आग बुझाई। इसके बाद टेक्निकल टीम ने चैकिंग करके खामी को दूर किया और फ्लाइट आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी। हालांकि एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तकनीकी खामी के बारे में नहीं बताया, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान होने पर संतोष जताया। घटना रात के करीब साढ़े 9 बजे की है।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! धरती पर भीषण तबाही मचेगी! हिरोशिमा जैसा धमाका होने की आशंका, टकरा सकते हैं 5 खतरनाक Asteroid
ओवरफिलिंग की वजह से इंजन से निकला धुंआ
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट EK547 टेकऑफ होनी थी। अमीरात एयरलाइंस का बोइंग प्लेन 777-300 में करीब 300 लोग बोर्डिंग कर रहे थे कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। टेक्निकल टीम का कहना है कि पहली जांच में धुंआ निकलने की वजह गर्म हो रहे इंजन में ज्यादा तेल जाना है। ओवरफिलिंग की वजह से इंजन में हल्की चिंगारी भड़कने से धुंआ निकलने लगा।
हादसे की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिफ्यूल करते समय इंजन में ज्यादा तेल भर गया और इसी वजह से गर्म इंजन जलने लगा। पैसेंजर्स ने इंजन से काले रंग का धुंआ निकलते देखकर क्रू को बताया। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड रनवे पर आ गई थी। एयरलाइंस के अधिकारियों को घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। पूरी संतुष्टि होने के बाद ही फ्लाइट को टेकऑफा होने की परमिशन दी गई थी।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई, 171 यात्रियों की जान फंसी; पाकिस्तान में क्यों करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग?
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines