नई दिल्ली: सउदी अरब के जेद्दा से आ रही स्पाइज जेट की फ्लाइट की कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा से स्पाइसजेट के एक विमान को हाइड्रोलिक खराबी के कारण केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
अधिकारियों ने कहा कि स्पाइसजेट की उड़ान SG-306 कोझिकोड के लिए उड़ान भर रही थी, जब विमान में हाइड्रोलिक खराबी के कारण इसे कोच्चि में उतारा गया। कोच्चि एयरपोर्ट पर आज शाम 6 बजकर 27 मिनट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान शाम 7 बजकर 19 मिनट पर सुरक्षित उतरा, जिसके बाद आपात स्थिति वापस ले ली गई। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा है कि इस फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर सहित 197 यात्री सवार थे।
कोच्चि हवाई अड्डे के प्रबंध निदेशक एस सुहास ने कहा कि हवाईअड्डा अत्यधिक आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अधिकारी ने कहा कि हवाईअड्डे का अलर्ट ढांचा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद रनवे की जांच की गई और फिर सामान्य परिचालन के लिए सौंप दिया गया।
बता दें कि पिछले कुछ समय से विमान यात्रा के दौरान कई बार गड़बड़ी होने की खबरें सामने आई हैं। स्पाइसजेट, इंडिगो में गड़बड़ियों की खबरें अक्सर आती है।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
3 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
3 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
3 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines