IndiGo Flight: असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उड़ान भरने के 20 मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी आ गई। ऐसे में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड कराया। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और दो भाजपा विधायकों समेत 150 से अधिक यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सुबह 8:40 बजे टेकऑफ, 20 मिनट बाद लैंडिंग
दरअसल, असम के गुवाहाटी से इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट ने रविवार सुबह 8:40 बजे टेकऑफ किया। लेकिन 20 मिनट बाद ही फ्लाइट को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। फ्लाइट के इंजन में खराबी आई थी। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि मैं बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में था। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही। हम सब सुरक्षित हैं।
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
10 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
43 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines