हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंध्र के सीएम जगन रेड्डी के विमान की आपात लैंडिंग, दिल्ली जा रहे थे मुख्यमंत्री

विज्ञापन

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को लेकर जा रहे एक विशेष विमान की सोमवार को गन्नावरम हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। विमान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया और विमान सुरक्षित उतर गया। मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहे थे।

बयान में कहा गया है कि सीएम और उनके अधिकारियों की टीम के साथ विमान ने शाम 5:03 बजे दिल्ली की यात्रा के लिए उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उड़ान को वापस डायवर्ट कर दिया गया।

और पढ़िए – संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, ‘गुलामी की मानसिकता से हमारी सरकार ने मुक्ति दिलाने का काम किया’

विज्ञापन

और पढ़िए – तालिबान कमांडर ने ली मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी, इस्लामाबाद में हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री अपने ताडेपल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। दिल्ली जाने के लिए अधिकारी वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola