नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। अभी इस समय फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई है। विमान में कुल 231 यात्री मौजूद थे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 “स्लैट्स ड्राइव” स्नैग संदेश के कारण एयर टर्नबैक में शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान- AI-143 ने दोपहर 1:28 बजे IGI हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन पायलट ने जल्द ही ‘फ्लैप इश्यू’ के कारण आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया।
और पढ़िए –50 दिन 3200 किलोमीटर का सफर, यहां जानें दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ के बारे में
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन के अनुरोध के आधार पर दोपहर 2:03 बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी0) के साथ पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई, जिससे उड़ान को वापस लौटने और हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति मिली।
ये पहला मामला नहीं है जब विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। इसके पहले भी कई विमानों की ऐसी लैंडिंग हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से दुबई जा रहे एयर इंडिया के A320 विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। तब उस विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines