हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Emergency Landing: 76 लोगों से भरे विमान में आग लगी, नेपाल के काठमांडू में उतारी गई फ्लाइट

Emergency Landing at Airport: नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर आज एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, क्योंकि विमान से धुंआ निकला रहा था। उसके इंजन में आग लगने की खबर है। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और हादसे की जांच के आदेश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
फ्लाइट की एयरपोर्ट पर मैन्युल लैंडिंग कराई गई।

Buddha Air Flight VOR Landing: नेपाल के काठमांडू में आज त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया है कि फ्लाइट की VOR लैंडिंग कराई गई है। बुद्धा एयर की फ्लाइट है, जिसमें क्रू मेंबर्स समेत 76 लोग सवार थे। विमान के बाएं इंजन में आग लगने के कारण लैंडिंग कराई गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और पैसेंजरों-क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रेस्क्यू भी कर लिया गया। एयरलाइन की ओर से बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की गई। साथ ही बताया कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। विमान के आग कैसे लगी? इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। सवारियों को दूसरी फ्लाइट में उनके गंतव्य पर भेजा गया है।

 

VOR लैंडिंग क्या और कैसे होती है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ऑम्निडायरेक्शनल रेंज (VOR) लैंडिंग पायलटों के लिए ग्राउंड बेस्ड रेडियो स्टेशन से सिग्नल लेकर हवाई जहाज को नेविगेट करके लैंड कराने का एक तरीका है। इससे पायलटों को रनवे के साथ-साथ विमान को लाइन में लगाने में भी मदद मिलती है। यह लैंडिंग तब मददगार होती है, जब पायलट रनवे को साफ-साफ नहीं देख पाते। इस लैंडिंग को मैन्युल लैंडिंग भी कहा जाता है। यह लैंडिंग अकसर सेफ होती है।

विज्ञापन

रिटायर्ड जज की कपंनी बुद्धा एयरलाइन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुद्धा एयरलाइन नेपाल की मशहूर एयरलाइन है। इस एयरलाइन को 23 अप्रैल 1996 को लॉन्च किया था। सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जज सुरेंद्र बहादुर बासनेट ने बेटे बीरेंद्र बहादुर बासनेट के साथ मिलकर इस एयरलाइन को शुरू किया था। यह एयरलाइन नेपाल में डोमेस्टिक फ्लाइट्स की सर्विस उपलब्ध कराती है। इस एयरलाइन की फ्लाइट्स नेपाल के काठमांडू से भारत के वाराणसी के लिए भी उड़ती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola