Email Hacking Apple iPhone Alert: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शशि थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं ने कहा है कि उन्हें उनके आईफोन (iPhone) और ईमेल पर एप्पल (Apple) से मैसेज मिले हैं। इसमें चेतावनी दी गई है कि प्रायोजित हमलावर हो सकते हैं। आरोप लगाया है कि उनके iPhone को निशाना बनाया जा रहा है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इंडिया (I.N.D.I.A) ब्लॉक के अन्य नेता, जिनमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, शशि थरूर, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय को एप्पल की ओर से चेतावनी भरे मैसेज मिले हैं।
एक्स पर शेयर किया स्क्रिन शॉट
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनके फोन हैक करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उन मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए हैं, जो उन्हें सोमवार देर रात उनके फोन और ईमेल पर प्राप्त हुए थे।
एक ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने Apple के चेतावनी मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर किया। इसमें लिखा है कि राज्य-प्रायोजित हमलावर आपके iPhone को निशाना बना सकते हैं। मोइत्रा ने यह भी कहा कि प्रियंका चतुर्वेदी और विपक्षी इंडिया गुट के तीन अन्य लोगों को उनके फोन और ईमेल पर वही संदेश मिले हैं।
भाजपा सांसद ने मोइत्रा पर लगाया था ये आरोप
सरकार पर निशाना साधते हुए मोइत्रा ने लिखा कि एप्पल से मुझे मैसेज और ईमेल मिला, जिसमें चेतावनी दी गई है कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है। बताया गया है कि यह मामला तक सामने आया है कि जब मोइत्रा को 2 नवंबर को लोकसभा आचार समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उन पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक व्यवसायी से पैसे के बदले में संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।
पवन खेड़ा और शशि थरूर को भी मिले मैसेज
इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी ने भी एक ट्वीट में कहा कि उन्हें भी यही संदेश मिला। उन्होंने पूछा है कि क्या गृह मंत्रालय इस मामले की जांच करेगा। उन्होंने लिखा कि ये सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि महुआ मोइत्रा को भी Apple से यही चेतावनी मिली है। क्या गृहमंत्रालय इसकी जांच करेगा? बताया गया है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शशि थरूर ने भी ट्वीट किया कि उन्हें Apple से अलर्ट संदेश मिले हैं।
यह भी पढ़ेंः Electoral Bonds मामला: राजनीतिक दलों के ‘गुप्त चंदे’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
संबंधित खबरें
140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
42 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines