Elon Musk’s Neuralink Implanted Its First Chip In a Human Brain: क्या कोई नेत्रहीन व्यक्ति भी देखने लग सकता है और क्या कोई दिव्यांग व्यक्ति अपने हाथ या पांव से काम करना शुरू कर सकता है? जाहिर तौर पर आपके जेहन में इसका जवाब ‘ना’ ही होगा, लेकिन एक खबर ने लोगों को अचंभे में डाल दिया है और विज्ञान के क्षेत्र में इसे बड़ी क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की नई स्टार्टअप कंपनी न्यूरालिंक ने बड़ा कारनामा करके दिखाया है। जी हां, दुनिया में पहली बार न्यूरालिंक ने इंसानी दिमाग में चिप लगाया है, जिससे ये माना जा रहा है कि अगर ये कामयाब होंगे तो ना सिर्फ नेत्रहीन देखने लगेंगे, बल्कि न्यूरो सम्बंधित बीमारियों में क्रांति आ जाएगी। इसकी जानकारी खुद Elon Musk ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी।
सितंबर में कंपनी को टेस्टिंग की मिली मंजूरी
दरअसल, बीते लंबे समय से इस पर काम जारी है और सितंबर में कंपनी को US Food and Drug Administration की तरफ से टेस्टिंग को मंजूरी मिली थी। न्यूरालिंक के मुताबिक, 28 जनवरी को एक मानव मरीज में इस चिप को रोबोटिक सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक डाला गया। माना ये जा रहा है कि तकरीबन छह महीने तक मरीज को निगरानी में रखा जाएगा। इस चिप का नाम Telepathy है। ये उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जिनके हाथ पैर काम नहीं करते हैं या फिर पार्किंसन जैसी बीमारियों से ग्रसित है। इसकी मदद से यूजर्स दिमाग से ही कंप्यूटर और स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकेंगे।
2016 में न्यूरालिंक की हुई थी शुरुआत
मस्क ने 2016 में न्यूरो टेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक शुरू की थी, जो दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधे संचार बनाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में इस कंपनी ने टैलीपैथी नाम की चिप को बनाया है, जो कि इंसान के दिमाग की तरह काम करेगी।
https://twitter.com/MS_Sambo_/status/1752152788724072941?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1752152788724072941%7Ctwgr%5E7c0bdca28c9114a3dcd41fe1b9cb762c08e038fa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fworld%2Fhuman-brain-chip-implantation-elon-musk-neuralink-first-human-trial-all-you-need-to-know%2F559540%2F
यह भी पढ़ें: अब हाथ नहीं ब्रेन चलाएगा फोन-कंप्यूटर, इंसानी दिमाग में लगी चिप, Elon Musk ने बताया कैसे-क्यों लगाई?
कैसे काम करेगी चिप?
अब आपकी उत्सुकता ये जानने की होगी कि ये चिप कैसे काम करेगी। सिक्के के साइज़ की बनायी गई चिप इंसानी दिमाग़ में लगायी जाएगी। ये डिवाइस बारीक और लचीले आकार का है, जिसके लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है। इस चिप को कंट्रोल करने के लिए एक ऐप भी बनाया गया है। वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इसे नायाब प्रयोग मान रहे हैं।
एलन मस्क ने स्टीफन हॉकिंग को किया याद
बता दें कि एलन मस्क ने जब इसकी जानकारी दी तो उन्होंने जानेमाने भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को याद किया और कहा कि अगर ऐसे चिप पहले होते तो शायद विज्ञान का स्तर कहीं और होता। बहरहाल, इस चिप को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Elon Musk: कौन सा फोन यूज करते हैं ट्विटर एक्स के फाउंडर एलन मस्क, जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
5 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
6 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
8 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
13 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
15 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
16 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
16 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines