एक्स के फाउंडर और टेस्ला स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुलिस बांधे हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आने को लेकर उत्सुक हैं। अरबपति की यह टिप्पणी उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दोनों देशों के परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की थी। मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना सम्मान की बात थी। मैं इस साल के अंत में भारत आने का इंतजार कर रहा हूं!
वहीं शुक्रवार को एलन मस्क से फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि @elonmusk से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान उठाए गए विषय भी शामिल थे। हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फरवरी 2025 में भी हुई थी मुलाकात
बता दें कि मस्क को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है और वे सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्चों में कटौती करना और कार्यबल को कम करना है। अब से पहले प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क फरवरी 2025 में अमेरिका में मिल चुके हैं। अमेरिका दौरे के समय PM मोदी ने वाशिंगटन में ब्लेयर हाउस में एलन मस्क से मिले थे। इस दौरान एलन मस्क पत्नी, प्रेमिका और तीनों बच्चे भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क को तीनों बच्चों को तोहफे भी दिए थे। मस्क से मिलने से पहले PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की थी। इस बैठक में उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA प्रमुख अजीत डोभाल भी मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस में PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया विभाग की डायरेक्टर तुलसी गब्बार्ड से भी मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: मुंबई टू दुबई 120 मिनट में, 1000KM स्पीड; पानी के अंदर गोली की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
एलन मस्क को भारत से क्या उम्मीद?
बता दें कि भारत दुनियाभर के देशों के लिए बहुत बड़ा मार्केट है। भारत में बड़ी संख्या में टूव्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर और इलेक्ट्रिक व्हीलर खरीदे जा रहे हैं। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भी भारत की मार्केट में एंट्री करना चाहती है। भारत दौरे के दौरान एलन मस्क टेस्ला को भारतीय मार्केट में स्थापित करने की दिशा में संभावनाएं तलाश सकते हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines