Watch Video: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन देखने आया हाथी, कोई डर कर भागा, किसी ने बजाईं तालियां
Elephant Roaming Railway Station in Andhra: वीडियो में हाथी पार्वतीपुरम के एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमता दिखाई दे रहा हैं।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Elephant Roaming Railway Station in Andhra: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम से एक हैरान कर देने वाला वीडियों सामने आया है। इस वीडियो में एक हाथी घूमता हुआ दिखाई दे रहा हैं। अब आप कहेंगे के वीडियो में अगर हाथी घूमता दिखाई दे रहा है तो इसमे नया क्या है? तो जनाब इसमे खास बात ये है कि ये हाथी नॉर्मल सड़क पर नहीं बल्कि पार्वतीपुरम के एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमता दिखाई दे रहा हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
An elephant was caught on camera wandering at a railway station in Parvathipuram, #AndhraPradesh.
(Source: @umasudhir) pic.twitter.com/90u4FyywDJ
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 29, 2023
जानकारी के अनुसार, पार्वतीपुरम के इस रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब अचानक रेलवे प्लेटफॉर्म पर मध- मस्त होकर हाथी घूमता हुआ दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म पर अचनक हाथी को घूमता देख लोग डर गए और घबराहट के मारे चिल्लाने लगे। वहीं, कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर घूमते हाथी का वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार घोर की है। लेकिन इसका वीडियो रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
यह भी पढ़ें: देखना न भूले Contract Relationship पर बने Top 5 Korean ड्रामा, अलग दुनिया में ले जाएंगी कहानियां
एक रिपोर्ट के अनुसार, हाथियों के एक झुंड को कुछ समय पहले गरुगुबिली मंडल के गोट्टीवलसा गांव के पास फसल के खेतों के पास घूमते हुए देखा गया था। जहां से किसानों ने उन्हें वापस जंगल में भजने की कोशिश की। जिसमे वो पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। खेतों में हाथियों के अचानक आ जाने से ग्रामिणों का काफी नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। हाल ही में एक ग्रामीण ने बताया कि हाथियों के आतंक से गोट्टीवलसा में सभी किसान बहुत ही परेशान हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: