Elephant Rescue Operation: उत्तराखंड के हाथी ‘मोती’ को उसके पैरों पर खड़ा करने के लिए सेना जुट गई है। रुड़की आर्मी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से आई 15 जवानों की टीम रामनगर के साल्वदे में हाथी मोती के लिए लोहे का बड़ा स्ट्रक्चर बनाया है।
बता दें कि मोती का अगला बायां पैर बचपन से खराब है। पिछले हफ्ते वह अचानक गिर गया। इसके बाद खड़ा नहीं हो सका था। इससे उसके पैरों में संक्रमण हो गया था। हाथियों के लिए काम करने वाली ऐरावत संस्था ने सेना से मदद मांगी थी। मंगलवार को स्ट्रक्चर के सहारे सेना ने हाथी मोती को खड़ा कर दिया है।
बाएं फुटपैड और पैर के नाखूनों में गंभीर संक्रमण
पशु चिकित्सक डॉ. राहुल राजपूत ने कहा, ’35 साल के मोती की स्थिति गंभीर है और हम उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उसके अगले बाएं फुटपैड और पैर के नाखूनों में गंभीर संक्रमण है। मोती को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। मोती के घावों को साफ कर इलाज किया गया है। संभावना है कि जल्द संक्रमण से उसे निजात मिल जाएगी।’
मोती के मालिक की 2 साल पहले कर दी गई थी हत्या
तराई पश्चिम के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) प्रकाश आर्य ने कहा, ‘हाथी मोती को 2020 में बिहार से रामनगर लाया गया था। हाथी मालिक और ऐरावत संस्था बनाने वाले अख्तर इमाम ने साल्वदे गांव में 26 बीघा जमीन लीज पर ली थी और हाथियों के संरक्षण पर काम शुरू किया था। 2021 में अख्तर इमाम की हत्या कर दी गई। तब से ऐरावत संस्था और हाथियों की देखभाल का काम इमरान खान कर रहे हैं। इमरान ने ही सेना से मदद मांगी थी।’
यह भी पढ़ें: Viral Video: हाथी के सामने नाच रही थी लड़की, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines