Watch Video: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बिजली कटौती से परेशान किसान विरोध के रूप में मगरमच्छ को पकड़ कर बिजलीघर ले गए और फिर अधिकारियों के साथ उसे रख दिया। अपने सामने मगरमच्छ को देख अधिकारियों के होश उड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिजली कटौती से परेशान हैं किसान
जानकारी के मुताबिक ये मामला कर्नाटक के विजयपुरा जिले का है। मामला भी 19 अक्टूबर का है। बताया गया है कि यहां के रोनिहाला गांव के किसान बिजली कटौती को लेकर काफी परेशान हैं। गुरुवार के दिन किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिए हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कंपनी के कार्यालय जा रहे थे।
किसान बोले- कोई मर गया तो कौन जिम्मेदार
बताया गया है कि जब किसान बिजली कार्यालय के लिए जा रहे थे तो रास्ते में एक खेत में उन्हें मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने विशाल मगरमच्छ को पकड़ा और ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठा लिया। इसके बाद सीधे बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने रख दिया। इसके बाद किसानों ने पूछा कि अगर सांप, बिच्छू या मगरमच्छ के काटने से उनकी मौत हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा?
यह भी पढ़ेंः एक शख्स बार-बार कह रहा था-आ बैल मुझे मार, फिर सांड ने पलक झपकते ही पटक दिया जमीन पर
किसानों ने की ये मांग
इस दौरान किसानों ने निर्बाध बिजली सप्लाई की मांग की। साथ ही कहा कि बिजली न आने से उनकी फसलें सूख रही हैं। हालांकि काफी जद्दौजहद के बाद मगरमच्छ को वन अधिकारियों के सुपुर्द किया गया, जिन्होंने उसे अलमाटी नदी में छोड़ दिया। बताया गया है कि अभी कर बिजली सप्लाई का मुद्दा सुलझा नहीं है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
6 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
10 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
14 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
14 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines