Coimbatore Lok Sabha Election Result 2024: तमिलनाडु की काेयंबटूर सीट से बीजेपी के फायरब्रांड नेता और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई हार गए हैं। उन्हें डीएमके उम्मीदवार पी गणपति राजकुमार ने 1,18,068 वोटों से हराया। यहां से डीएमके, बीजेपी और अन्ना द्रमुक (एआईएडीएमके) उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला था। राजकुमार को 5,68,200 और अन्नामलाई को 4,50,132 वोट मिले।
नहीं रहा कभी किसी एक दल का दबदबा
तमिलनाडु की कोयंबटूर एक ऐसी सीट है जहां पर किसी भी दल का कोई दबदबा नहीं रहता है। यहां पर बीजेपी, कांग्रेस, वामपंथी पार्टी समेत एआईएडीएमके और डीएमके के सांसद भी चुनकर आते रहे हैं। कोयंबटूर में 6 विधानसभा सीटें आती हैं।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
ये हैं कोयंबटूर की 6 विधानसभा सीटें
- सोलर (Sulur)
- पल्लादम (Palladam)
- सिंगनल्लूर (Singanallur)
- कोयंबटूर नॉर्थ (Coimbatore North)
- कोयंबटूर साउथ (Coimbatore South)
- कावंडमपलायम (Kavundampalayam)
2011 की जनगणना
जनसंख्या की दृष्टि से तमिलनाडु को दूसरा सबसे बड़ा शहर कहा जाता है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां कुल 21,85,424 जनसंख्या है। इनमें 17.97% ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग हैं तो 82.03% शहर में रहने वाले लोग हैं।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
लोकसभा चुनाव 2019 और 2014
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कोयंबटूर सीट से पी आर नटराजन जो सीपीआई (एम) के उम्मीदवार थे उन्होंने 5,71,150 वोटिंग के साथ जीत हासिल की थी। जबकि, बीजेपी को 3,92,007 वोट, एमएनएम को 1,45,104 वोट और एनटीके को 60,519 वोट और निर्दलीय को 38,061 वोट मिले थे। वहीं, बात करें 2014 के दौरान हुए चुनाव की तो इस दौरान महिलाओं ने कुल 70.04 प्रतिशत और पुरुषों ने कुल 66.73 मतदान किए थे।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
21 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
46 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines