---विज्ञापन---

देश angle-right

क्या है 7 नंबर का संयोग, जिसने भाजपा को 3 राज्यों में दिलाई जीत, जानें 2014 और 2023 विधानसभा चुनाव के बीच इस नंबर का क्या कनेक्शन?

Election result 2023 अंक ज्योतिष के अनुसार केतु ग्रह के अनुसार नंबर सात से स्पष्ट संकेत था कि यह कुछ अपवादों को छोड़कर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को झटका और आश्चर्य देगा।

---विज्ञापन---

Election result 2023: विधानसभा चुनाव 2023 में नंबर 7 ने बीजेपी को तीन राज्यों में जीत दिलाई है। इस नंबर का साल 2014 और 2023 विधानसभा चुनाव, दोनों से गहरा संबंध है। दरअसल, अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2014 नंबर 7 का वर्ष था। यह वही साल था जिसमें कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार देश से आउट हुई थी। नरेंद्र मोदी पीएम बने थे और बीजेपी का नया फेज शुरू हुआ था।

नंबर सात केतु ग्रह का प्रतीक

अंक ज्योतिष Dr Raahul Singh के अनुसार यह नंबर 7 कांग्रेस के लिए अशुभ था। साल 2023 का भी नंबर 7 है। यह नंबर सात केतु ग्रह का प्रतीक है और यह सरप्राइज देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस बार विधानसभा चुनावों में हमें अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह एक लूप है और एक समान घटनाओं का कारण बनता है

अंक ज्योतिष के अनुसार केतु ग्रह के अनुसार नंबर सात से स्पष्ट संकेत था कि यह कुछ अपवादों को छोड़कर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को झटका और आश्चर्य देगा। अंक ज्योतिष से जुड़ी फेमस बुक कबला में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कार्ल जंग द्वारा प्रतिपादित समकालिकता के नियम का उल्लेख किया गया है। यह एक लूप है और वह समान घटनाओं का कारण बनता है।

आने वाले दिनों में कई नए सरप्राइज 

इसी तरह पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में अमित शाह की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और उनका नामांक भी वर्ष 2023 के साथ तालमेल बिठाते हुए 7 है। अंक ज्योतिष Dr Raahul Singh के अनुसार यदि हम मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी को देखें तो शिवराज सिंह चौहान का नंबर भी 7 है। उनका कहना है कि 2023 के बाकी बचे आने वाले दिनों में भी केतु ग्रह के प्रभाव में आने वाले चेहरे हमें कई नए सरप्राइज देंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 03, 2023 04:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola