Election Commission ECINet APP: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने नया साल शुरू होते ही बड़ा फैसला किया है. आयोग ECINet ऐप को इसी महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुका है. इससे पहले आयोग ने ECINet को और स्मार्ट बनाने के लिए 10 जनवरी तक लोगों से सुझाव मांगे हैं, यानी चुनाव आयोग चाहता है कि देश की जनता भी सुधार प्रक्रिया में भागीदार बने, ताकि चुनाव आयोग की ऑनलाइन सर्विस ज्यादा तेज, सरकार और पारदर्शी बने.
यह भी पढ़ें: क्या है चुनाव आयोग की SIR? क्या है उद्देश्य, प्रक्रिया में क्या-क्या होता है? Annual Revision से कैसे अलग
ऐप में ही सबमिट कर सकते हैं सुझाव
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, लोग 10 जनवरी 2026 तक ECINet ऐप डाउनलोड करके सर्फिंग करें और कोई भी कमी पेशी नजर आए तो चुनाव आयोग को अपना सुझाव भेजें. इसके लिए लोग ऐप में ही Submit Suggestions टैब के जरिए फीडबैक दे सकते हैं. ECINet ऐप को लोग गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी सीधी निगरानी करेंगे.
चुनाव-उपचुनाव में हुआ सफल ट्रायल
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में साल 2025 में हुए उपचुनाव में मोबाइल ऐप का सफल ट्रायल किया गया था. उस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ऐप में बदलाव किए गए हैं. अब न सिर्फ लोगों से सुझाव मांगे गए हैं, बल्कि CEO, DEO, ERO, पर्यवेक्षक और क्षेत्रीय अधिकारी स्तर तक के उपयोगकर्ताओं के सुझाव भी मांगे गए हैं. मिलने वाले फीडबैक के बाद आवश्यक बदलाव करके ऐप को और ज्यादा सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में छूट गया नाम, कैसे जुड़वाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
करीब 40 ऐप-वेबसाइट की गईं मर्ज
बता दें कि ECINet ऐप को बनाने की घोषणा 4 मई 2025 को की गई थी, जिसके बाद इसे बनाया गया. ऐप में पहले से काम कर रहीं एकरीब 40 अलग-अलग चुनावी ऐप्स और वेबसाइटों को जोड़ गया है. ECINet में वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA), C-Vigil, सक्षम, पोलिंग ट्रेंड, वोटर टर्नआउट ऐप, नो योर कैंडिडेट (KYC) जैसे कई एप्लिकेशन और वेबसाइट्स को मर्ज करके एक ऐप बनाया गया है, ताकि लोगों को चुनाव आयोग की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएं.
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
18 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
32 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines