हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनाव आयोग का एक और बड़ा फैसला, स्टाफ के काम की होगी कड़ी निगरानी, SIR विवाद के बीच उठाया कदम

भारतीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली विवादों के बीच बदलने लगी है. SIR के चलते दोनों चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की वर्किंग पर सवाल उठाए तो विवाद खड़ा हो गया. उनके साथ-साथ पूरा आयोग विपक्ष के निशाने पर आ गया है.

विज्ञापन
चुनाव आयोग के दोनों आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं. (Credit-ANI)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए स्टाफ के काम की निगरानी करने का आदेश दिया है. IT इंचार्ज और उनकी टीम के काम का सुपरविजन होगा, जिसके लिए एक वर्क लेयर बनाने का आदेश दिया गया है. सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर की जिम्मेदारियों को दूसरे अधिकारी के साथ बांटा गया है. 4 नवंबर को जारी हुआ वर्क ऑर्डर 28 जुलाई के विवादित ऑर्डर के 3 महीने बाद आया है. 28 जुलाई को जारी ऑर्डर को लागू नहीं किया था और 30 जुलाई को दिए गए ऑर्डर में बदलावों को भी वापस ले लिया गया था, जिसके बाद दोनों चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सेक्रेटरी को लेटर लिख एतराज जताया और CEC के काम करने तरीके पर सवाल उठाए, जिसके बाद पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया.

पूरे चुनाव आयोग विवाद का सेंटर पॉइंट सीमा खन्ना

चुनाव आयोग के नए आदेश के अनुसार, IT डिपार्टमेंट की डायरेक्टर सीमा खन्ना को सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर पवन कुमार शर्मा सुपरवाइज करेंगे. सीमा खन्ना विवाद का सेंटर हैं और आरोप हैं कि उनके जरिए ECI ने डिजिटल वोटर रोल इंफ्रास्ट्रक्चर को सेंट्रलाइज कर दिया. राज्य के अधिकारियों को वोटिंग लिस्ट तक पहुंचने से रोकने के लिए सॉफ्टवेयर में पाबंदियां लगा दीं. IT और ICT के अलावा पवन कुमार शर्मा पॉलिटिकल पार्टी, इलेक्शन खर्च पॉलिसी, ऑब्जर्वर डिवीजन और को-ऑर्डिनेशन का काम संभालेंगे. पवन कुमार शर्मा नॉर्थ ईस्ट-II, ईस्ट-II और साउथ-II जोन भी देखेंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार, सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग इलेक्शन प्लानिंग का काम देखेंगे, लेकिन उनकी मदद डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर प्रकाश राजपुरोहित करेंगे, जिनके पास डिलिमिटेशन का भी चार्ज है. मनीष गर्ग के पास ईस्ट-I (बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़) और नॉर्थ-III (उत्तर प्रदेश) का भी काम है. डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर भानु प्रकाश येतुरू एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टैब्लिशमेंट, इलेक्टोरल रोल और RTI का काम देखेंगे और राजपुरोहित गर्ग के जरिए इलेक्शन प्लानिंग की फाइलें भेजेंगे. नया ऑर्डर पोल पैनल की सहमति से लिया गया है और अब इसके अनुसार ही स्टाफ काम करेगा.

विज्ञापन

चुनाव आयुक्तों की आपत्ति का केंद्र वर्किंग सिस्टम

चुनाव आयोग के अनुसार, काम करने के तरीके और काम की निगरानी बेहद जरूरी हो गई है, क्योंकि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने 29 जुलाई को कैबिनेट सेक्रेटरी TV सोमनाथन को एक जैसे लेटर लिखे थे. सुखबीर संधू के लेटर के साथ मनीष गर्ग की ओर से 28 जुलाई को जारी किए गए ऑर्डर की कॉपी भी थी, जिसमें उन्हें, सीमा खन्ना और डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार समेत EC के दूसरे अधिकारियों को काम दिया गया था. लेकिन क्योंकि वह ऑर्डर लागू नहीं किया गया, इसलिए दोनों चुनाव आयुक्तों को सवाल उठाने का मौका मिल गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola