पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पर 7 अधिकारी सस्पेंड

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और एसआईआर से संबंधित वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के लिए 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Election Commission suspends 7 officials in West Bengal

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरते पर आयोग ने 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को सभी 7 अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही आयोग ने कार्रवाई की जानकारी देने की भी बात कही।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में इस साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वोटर लिस्ट रीविजन के साथ ही आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 7 अधिकारियों पर गाज गिरी है।

विज्ञापन

आयोग ने इन 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • एईआरओ डॉ. सेफौर रहमान, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र, जिला मुर्शिदाबाद।
  • नीतीश दास, राजस्व अधिकारी, फरक्का एवं एईआरओ, 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र।
  • एईआरओ, दलिया रे चौधरी, महिला विकास कार्यालय, मयनागुड़ी विकास खंड और एआईआरओ, 16-मयनागुड़ी।
  • एसके मुर्शिद आलम, एडीए, सुती ब्लॉक और 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के लिए एआईआरओ।
  • सत्यजीत दास, संयुक्त बीडीओ, 139-कैनिंग पुरबो।
  • जॉयदीप कुंडू, एफईओ, 139-कैनिंग पुरबो।
  • देबाशीष विश्वास, संयुक्त बीडीओ और एईआरओ, 229-डेबरा।

यह भी पढ़ें: ‘SIR में अड़चन पैदा नहीं होने देंगे…’, SC का राज्यों को बड़ा मैसेज; बंगाल में फाइनल लिस्ट की डेडलाइन बढ़ाई

विज्ञापन

भारतीय चुनाव आयोग ने आरपी अधिनियम 1950 की धारा 13सीसी के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पश्चिम बंगाल में गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और एसआईआर से संबंधित वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के लिए 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ उनके संबंधित कैडर नियंत्रक अधिकारियों द्वारा तत्काल और बिना किसी देरी के अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाए और इस संबंध में आयोग को सूचित किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ