Election Commission Strict on Election Rhetoric: लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी स्थानीय दलों के नेता जमकर एक-दूसरे पर चुनावी तीर चला रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने नेताओं की भाषा और बयानों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सभी पार्टियों के नेताओं को इलेक्शन रैली और प्रेस वार्ता के दौरान भाषा में संयम बरतने और मर्यादा रखने के लिए नोट जारी किया है।
चुनाव प्रचार के दौरान अमर्यादित भाषा को लेकर आयोग ने कांग्रेस और भाजपा को निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा कि चुनाव के कारण भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बिगाड़ा नहीं जा सकता है। आयोग ने कहा कि दोनों पार्टियां भारतीय मतदाता के गुणवत्ता पूर्ण चुनावी अनुभव की जो विरासत है उसे कमजोर करने की कोशिश नहीं करें। इसके साथ ही आयोग ने दोनों पार्टियों के स्टार कैंपेनर को सांप्रदायिक बयानों से भी दूर रहने को कहा है।
समाज को बांटने वाले भाषण बंद करे बीजेपी
कमीशन ने भाजपा को समाज को बांटने वाले भाषण बंद करने को कहा है। वहीं सेना के राजनीतिकरण को लेकर भी आयोग ने हिदायत दी है। राजनीतिक दल अग्निवीर स्कीम को लेकर किसी भी प्रकार की बयानबाजी नहीं करे। बता दें कि यह पत्र चुनाव आयोग के उस एक्शन के बाद आया है जब कमीशन ने बंगाल में पूर्व जज और तमलुक सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय पर एक दिन का बैन लगा दिया। टीएमसी ने उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी।
ये भी पढ़ेंः Mamata Banerjee पर बयान देकर बुरे फंसे बीजेपी नेता Gangopadhyay, पूर्व जज के खिलाफ चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी बड़ी मुश्किल में फंसे; PMLA कोर्ट ने भेजा समन, पेश होने के आदेश, जानें क्या है मामला?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines