चुनाव आयोग ने बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के बाद अब 12 अन्य राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. आज रात से 12 बजे के बाद इन राज्यों के मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे परसों तक राजनीतिक दलों से मिलें और उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें.
उन्होंने बताया कि ने SIR की प्रक्रिया के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई है. आजादी के बाद से चल रहा एसआईआर अभ्यास 9वां है, पिछला अभ्यास 21 साल पहले 2002-04 में हुआ था. उन्होंने बताया कि SIR के दूसरे चरण के लिए मतदान अधिकारियों की ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र मतदाता मतदान सूची में शामिल न हो.
कब शुरू होगी SIR की प्रक्रिया?
चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि SIR की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी. 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रिटिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी. 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी. 9 दिसंबर को मतदाता सूची के मसौदा प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा. इसके बाद नोटिस फेज और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 9 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. 7 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: देश में चुनाव से पहले SIR की क्यों पड़ी जरूरत? प्रेस कॉन्फ्रेंस में ECI ने गिनाए ये मुख्य कारण
किन राज्यों में होगी SIR की प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines