राहुल गांधी के आरोप पर इलेक्शन कमीशन का पलटवार, वोट डिलीट पर दिया जवाब

18 सितंबर को एक बार फिर राहुल गांधी और चुनाव आयोग आमने सामने आए। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट डिलीट करने का गंभीर आरोप लगाया। तुरंत बाद आयोग ने राहुल के आरोपों को निराधान बता दिया। दोनों के बीच ऐसा ही नजारा 7 अगस्त को भी दिखाई दिया था। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जवाब दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। राहुल के आरोप पर इलेक्शन कमीशन का पलटवार, वोट डिलीट पर दिया जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब।

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को गत लोकसभा चुनाव में वोट डिलीट होने को लेकर दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के तुरंत बाद ही चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया।

आयोग ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि लोकसभा के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को जनता के किसी भी सदस्य द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है। प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना कोई भी विलोपन नहीं हो सकता है। ऐसे ही 7 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। इस पर इलेक्शन कमीशन के राहुल गांधी को जवाब दिया था।

आलंद सीट पर क्या बोला आयोग

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की आलंद सीट से 6018 वोट डिलीट किए गए थे। इसपर आयोग ने जवाब दिया कि साल 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए आयोग के प्राधिकारी द्वारा स्वयं एक एफआईआर दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीता था।

वोट कटने के बाद पक्ष रखने का मिलता है मौका

आयोग ने कहा कि किसी भी वोट को जनता के किसी भी सदस्य द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है। प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना कोई भी विलोपन नहीं हो सकता है। मतलब जिसका वोट कटा है, उसे अपना पक्ष रखना का मौका जरुर मिलता है, इस प्रक्रिया के बिना कोई भी वोट नहीं कटता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ